नई दिल्ली। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा का दर्शन लोगों में भय और डर पैदा करने वाला है।
साथ ही जोर दिया कि कांग्रेस इनकी विचारधारा को परास्त कर सत्ता से उखाड़ फेंकेंगी।
राहुल ने कहा, यह दो दर्शन के बीच की लड़ाई है। यह कोई नई लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई हजारों वर्षों पुरानी है। कांग्रेस पार्टी का दर्शन कहता है कि भयभीत नहीं हों।
दूसरा दर्शन कहता है कि भयभीत करो, डराओ। कांग्रेस नेता ने कहा, आप भाजपा की नीतियों को देखें। पूरा मकसद देश के लोगों को डराने का है। आतंकवाद, माओवाद, नोटबंदी से डराओ, मीडिया को डराओ। पिछले दो-तीन महीने में पूरे देश में ऐसा डर फैल गया है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पाटीर् जहां मजदूरों और किसानों को भयमुक्त होकर आगे आने को कहती है, उन्हें 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देने की बात करती है, यह भी कहती है कि बाजार मूल्य से कम कीमत पर किसी की जमीन नहीं ली जायेगी, वहीं नरेन्द्र मोदी उनसे पैसा और जमीन छीन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में जहां आदिवासी अपनी जमीन, जल और वन अधिकारों के लिए खड़े हो रहे हैं, उनका दमन किया जा रहा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ये लोग (भाजपा और आरएसएस) सोचते हैं कि वे लोगों के बीच भय और घणा फैला कर शासन कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी इन्हें परास्त करेगी और सत्ता से हटा देगी। हम उनसे (भाजपा और आरएसएस) से घणा नहीं करते हैं लेकिन हम उनकी विचारधारा को परास्त कर देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पाटीर् में भयमुक्त होकर आगे बढ़ने का दर्शन है और यह महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू से लेकर देखा गया है जो अंग्रेजों से भयभीत नहीं होने की बात कहता था। हरित क्रांति के दौरान किसानों को भयमुक्त होने को कहा गया, बैंकों के राष्ट्रीयकरण के दौरान और संप्रग सरकार के समय खादय सुरक्षा कानून और भूमि अधिग्रहण कानून के समय लोगों को भयमुक्त होने का संदेश दिया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal