चित्रकूट। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्रा लेकर शुक्रवार को चित्रकूट पहुँचे। राहुल गांधी ने शुक्रवार की सुबह भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन किए। पूजन के बाद पोद्दार इंटर कॉलेज में खाट सभा की। वहीं चित्रकूट पहुँचने पर राहुल गांधी को युवाओं ने काले झण्डे भी दिखाये। इसके बाद आयोजित खाट सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सपा साइकिल तो पहले से पंचर ही थी अब उसका टायर भी फट गया है। खाट सभा में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो यूपी की तस्वीर बदल जाएगी। बुंदेलखंड को समृद्धशाली बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकाल में लगे उद्योग बाद की सरकारों की उपेक्षा के कारण बंद हो गए।
मोदी पर किया हमला-
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी ने कुछ उद्योगपतियों के कर्जे माफ किए। किसानों से केंद्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस सरकार में आई तो किसानों के कर्जे माफ होंगे और बिजली बिल हाफ होंगे। आरएसएस और भाजपा सत्ता हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मंदिर-मस्जिद के नाम पर जनता को लड़ाते हैं। किसान की दाल की कीमत 10 रुपए और बाजार में बिक रही 140 रुपए। इसी तरह पेट्रोल की कीमत 140 रुपए प्रति बैरल है और जनता से वसूले जा रहे हैं 66 रुपए प्रति लीटर। यह सब केंद्र की गलत नीतियों की चलते हो रहा है। बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी में एक व्यक्ति मजबूत हुआ। बसपा को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। बसपा ने दलितों को गुमराह किया।
इससे पहले कामतानाथ मंदिर के महंत राम स्वरूपाचार्य औरपुजारी मदनदास ने राहुलगांधी को विधिवत दर्शन पूजन कराए। महंत ने विजयीभव का आशीर्वाद दिया। मंदिर से निकले को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा। राहुल ने भरोसा दिया कि उनकी बात संसद में उठाएंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal