लखनऊ। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के 20 हजार कर्मचारी मंगलवार को परिवहन प्रबंधन के खिलाफ रैली निकालेंगे।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर व महामंत्री गिरीश चंद्र ने सोमवार को यहां बताया कि 20 हजार कर्मचारी नौ अगस्त को रैली निकालकर परिवहन प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सी मांगों पर परिवहन प्रबंधन कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है,जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि यह रैली रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में निकलेगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal