Sunday , April 28 2024

विजय बहादुर यादव पत्नी समेत सपा से निष्कासित

nishkasitलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया यादव तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव को पार्टी विरोधी कार्यो, अनुशासनहीनता, अवैध कब्जा करने आदि आरोपो के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष माया यादव के पति एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने गोमतीनगर में एक विवादित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग पर जाम प्रदर्शन कर घटों मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसकी वजह से राहगीरों का तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से उन्हें एवं उनकी पत्नी माया यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com