महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बने चौधरी चरण सिंह लहचूरा बांध का लोकार्पण करने पहुंचे सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव की रथ यात्रा पर भी बोले और कहा कि हम सभी साथ में प्रचार अभियान पर निकलेंगे।
शिवपाल यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री थे जो कुछ बोलते नही थे तो करते भी नहीं थे। पर अब जो प्रधानमंत्री है वो बोलते हैं और घूमते हैं। उन्होंने इसे देश का दुर्भाग्य बताया। शिवपाल ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा ने कालाधन वापस लाने और अच्छे दिनों का वादा किया था लेकिन उस पर कुछ किया नहीं।
श्री यादव ने बसपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा सरकार मे केवल पत्थरों, मूर्तियों एवं कमीशन खोरी का कार्य किया गया। जनता के लिए कुछ भी नही किया गया। उन्होंने कहा कि बाबजूद इसके सपा सरकार ने बडी योजनाओ को पूरा करने का काम किया है। भाजपा का काम केवल साम्प्रदायिक दंगे कराना है। चुनाव आते ही राम मन्दिर की याद आने लगती है।
उन्होंने कहा कि 2005 मे नेता जी ने इस परियोजना की शुरूआत की थी। हमारी सरकार चले जाने के बाद से बीएसपी सरकार ने उक्त परियोजना पर कोई कार्य नही किया। 2012 मे अखिलेश के नेतृत्व मे सरकार बनते ही बुन्देलखण्ड मे 13 बांध का शिलान्यास किया गया था जिसमे से 5 बाॅध परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है। शेष 4 का लोकार्पण जल्द से जल्द किया जायेगा। अन्य बची परियोजनाओं को इसी सरकार मे पूर्ण कर लिया जायेगा।
उन्होने कहा कि बुन्देलखण्ड सूखा की बजह से पिछड गया है। जिस कारण से बुन्देलखण्ड मे सबसे अधिक पलायन हो रहा है। 13 परियोजनाअेां के पूरे होते ही बुन्देलखण्ड हरा भरा हो जायेगा। और इसके साथ ही लोगोें का पलायन रूक जायेगा। 74 हजार किमी लम्बी नहरें की सबसे बडी सिचाॅई व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है।
सरकार बनते ही सपा ने सबसे पहले शुरूवात गरीबों एवं किसानों के हित मे कार्य करने से की है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आगामी 2017 मे पुनः सपा सरकार बनाएं। इस मौके पर सिचाॅई विभाग के मुख्य अभियन्ता विनय श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्रा, झांसी व महोबा के जिलाध्यक्ष, चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत, श्याम सुन्न्दर सिह, आर पी निरंजन, दीपमाला कुशवाहा, वन्दना यादव, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमारी समेत सपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal