रामेश्वरम । श्रीलंकाई नौसेना नेे 18 से 26 मार्च के बीच गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 38 मछुआरों में से 18 को आज रिहा कर दिया। दोपहर में उन्हें भारत को सौंप दिया जाएगा।
‘क्यू’ शाखा के निरीक्षक केनेडी और सहायक निरीक्षक :मतस्य पालन: कुलंगैनाथन ने बताया कि श्रीलंका के नौसेना कर्मी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर आज दोपहर 12 बजे उन्हें भारतीय तट रक्षक को सौंप देंगे। उन्होंने बताया कि मछुआरों को बाद में कराइकल ले जाया जाएगा जहां वे शाम चार बजे पहुंचेंगे।
श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मार्च को आईएमबील पार करने के आरोप मेें 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया था जो कचैथीवु के पास मछली पकड रहे थे।
इसके बाद अगले ही दिन नागापट्टीनम और रामेश्वरम जिले से 16 मछुआरों को उसी आरोप में दो अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार किया गया था श्रीलंकाई नौसेना ने 26 मार्च को भी पुडुकोट्टई जिले के 12 मछुआरों को कथित तौर पर द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal