खेल डेस्क। हरियाणा के संदीप कुमार ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय पैदल चाल चैम्पियनशिप की पुरुषों की 50 किमी स्पर्धा में स्पर्ण पदक जीतकर लंदन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस स्वर्णिम जीत के साथ ही उन्होंने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
संदीप ने तीन घंटे 55 मिनट 59.05 सैकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड तोडक़र प्रदर्शन कर स्वर्ण अपने नाम किया। इससे पहले का उनके नाम का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन घंटे 56 मिनट 22 सैकंड का था जो उन्होंने 2014 में चीन में आईएएएफ विश्व रेस वाकिंग कप में बनाया था।
इनके अलावा सेना के जितेंदर सिंह और चंदन सिंह ने भी रजत और कांस्य पदक जीतकर विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
सेना के एथलीट जितेंदर सिंह चार घंटे दो मिनट 11.58 सैकंड और चंदन सिंह चार घंटे चार मिनट 18.41 सैकंड ने क्रमश रजत और कांस्य पदक जीता। विश्व चैम्पियनशिप के लिए प्रवेश का कट चार घंटे छह मिनट का था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal