सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस उस समय हैरान रह गई जब सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष के पति की गाड़ी में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। अपने तीन गाडिय़ों के काफिले के साथ घर से शहर आ रहे पति महोदय को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। पुलिस ने इस दौरान जब उनकी गाडिय़ों की तलाशी शुरू की तो वह हैरान रह गई। दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के पति शिव कुमार सिंह की इन तीनों गाडिय़ों में एक-दो हथियार नहीं बल्कि कई बड़े हथियार बरामद हुए। जिसमें से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई।इतना ही नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति महोदय ने बाकायदा इन गाडिय़ों पर लाल बत्ती भी लगा रखी थी। जब पुलिस ने उनसे लाल बत्ती के लिए वैध कागज दिखाने के लिए कहा तो वह उसे भी नहीं दिखा पाए। पुलिस ने बिना देरी किए गाड़ी से लाल बत्ती उतार ली और गाडिय़ों को जब्त कर लिया। पुलिस ने गाडिय़ों के साथ इसमें सवार कई लोगों को भी लेकर कोतवाली आ गई। घंटों जाँच पड़ताल हुई। जांच पड़ताल में एक अवैध असलहे के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उधर शिव कुमार सिंह ने इसे विरोधियों द्वारा एक सोची समझी साजिश बताया है। उनका कहना है की किसी ने उनकी गाड़ी में असलहा जानबूझ कर उनको फंसाने के लिए रख दिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal