
लंदन। पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। मिस्बाह सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने वाले कप्तान बन गए है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मिस्बाह ने 110 रन बनाए। मिस्बाह ने यह कारनामा 42 साल, 47 दिन की उम्र में किया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन के नाम था। उन्होंने 1977-78 में 41 साल 359 दिन की उम्र में सेन्चुरी लगाई थी। शतक लगाने के बाद मिस्बाह ने कहा मेरी तकनीक को लेकर काफी बातें कही गईं हैं। लेकिन मैंने लोगों से वादा किया था और आज सेलिब्रेट कर रहा हूं। शतक की खुशी में मिस्बाह ने मैदान पर पुशअप किए। इस पर उन्होंने कहा कि मैं एक आर्मी कैम्प कर चुका हूं। इसके चलते मैं कभी भी 10 पुशअप कर सकता हूं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal