नई दिल्ली । वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच आज मांग सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 28,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी 95 रुपए फिसलकर 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। बाजार विश्लेषकों के अनुसार अभी निवेशकों की निगाह अमरीकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी है। सोने का भविष्य बहुत हद तक फेड के बयान पर निर्भर करता है। आज डॉलर के कमजोर पडऩे से पीली धातु के दाम बढ़े हैं।
दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम) 28,450 रुपए, सोना बिटुर (प्रति दस ग्राम) 28,300 रुपए, चांदी हाजिर (प्रति किलोग्राम) 41,400 रुपए, चांदी वायदा (प्रति किलोग्राम) 41,480 रुपए, सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा) 72,000 रुपए, सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा) 73,000 रुपए, गिन्नी (प्रति आठ ग्राम) 24,200 रुपए रही।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal