Sunday , April 28 2024

साइलेंट किलर की तरह चुपके से हमला करती हैं ये बीमारियां

आजकल ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी के कारण परेशान हैं। बहुत-सी बीमारियां तो ऐसी हैं जिनके शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते लेकिन बाद में यह समस्या गंभीर बन जाती है। बाद में सेहत से जुड़ी ये परेशानियां साइलेंट किलर का काम करती हैं। अगर फिर भी इनको नजरअंदाज किया जाए तो परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इनकी रोकथाम के लिए रेगुलर डॉक्टरी चेकअप करवाना बहुत जरूरी है। 

1. डायबिटीज
डायबिटीज के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे साइलेंट किलर कहना भी गलत नहीं है। शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते लेकिन ज्यादा प्यास लगना, बार-बार यूरिन, बिना बात के चिड़चिड़ापन,थकान, टांगों में दर्द आदि इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज, रूटीन चेकअप, बैलेंस डाइट जैसी जरूरी चीजों पर ध्यान देकर डायबिटीज से बचा जा सकता है। 

2. हाई ब्लड प्रैशर
हाई ब्लड प्रैशर भी बहुत खतरनाक रोग है। अगर चेकअप और खान-पान में लापरवाही की जाए तो आगे चलकल समस्या गंभीर हो सकती है। इससे हार्ट अटैक,स्ट्रोक, कीडनी की बीमारी, कोलेस्ट्रॉल आदि से जुड़ी कई दिक्कतें आ सकती हैं। बीपी को कंट्रोल करने के लिए योग, मेडिटेशन, फ्राई फूड्स और ज्यादा नमक से दूरी बनाना बहुत जरूरी है।

3. सर्वाइकल कैंसर 
महिलाओं में आजकल सर्वाइकल कैंसर का खतरा भी बहुत बढ़ रहा है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पकड़ पाना भी बहुत मुश्किल है। बाद में यह साइलेंट किलर बीमारी पूरे शरीर में फैलनी शुरू हो जाती है, जिससे खतरा बढ़ जाता है। 

4. किडनी रोग
किडनी शरीर का बहुत जरूरी अंग है। इसमें कोई खराबी आ जाए तो सेहत पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। पहले इसके बारे में मरीज को कुछ पता नहीं चलता लेकिन देरी हो जाने पर इसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है। इससे बचाव करने के लिए समय-समय पर डॉक्टरी जांच करवानी बहुत जरूरी है। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com