लखीमपुर। ऊपरी असम के लखीमपुर जिले के लालुक में आज गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने काफी देर तक सड़क पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक महिलाओं की पहचान मौसमी व मार्टिना उर्फ मिताली तिर्की के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह दोनों महिलाएं सड़क पार कर रही थीं इसी बीच वहीं से गुजर रही तेज रफ्तार मारुति-800 कार (एएस-07ए-9577) दोनों महिलाओं को जोरदार ठोकर मारने के बाद पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसके चलते दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बच्चे को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal