देवरिया। गोरक्षपीठ के महंत व गोरखपुर के सांसद योगी अदित्य नाथ जी रविवार को भाटपाररानी में भवानी छपरा में हनुमान घाम में मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुचें थे वही विशाल जन समूह को सम्बोधित भी किया। रविवार को गोरक्षपीठ के महंत व गोरखपुर के सांसद योगी अदित्य नाथ जी रविवार को भाटपाररानी में भवानी छपरा में हनुमान घाम में मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुचें जहां भगवान राम दरबार व कृष्ण दरबार की मूर्तियों सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठान हुआ। इसके बाद लोगों को समबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व के सामने आंतकवाद का खतरा मंडरा रहा है जिससे रोकना होगा। हिन्दूत्व से छेड़ छाड बर्दाश्त नही होगा। जिस तरह देश में हिन्दूओं का धर्म परिर्वतन कराया जा रहा है उसके खिलाफ पूरे देश में आन्दोलन होगा। शिक्षा जागरूकता हर घर -घर में चलाना होगा। जाकिर नाईक जैसे लोगों के आतंकवादी संबधों की जांच किया जाना चाहिए इन जैसे को गिरफ्तार कर देशद्रोह की कार्यवाही हो।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal