गुवाहाटी
असम में बाढ़ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। राज्य के छह जिलों में 1.88 लाख से अधिक लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी और सहायक नदियों में आई बाढ़ से लखीमपुर, गोलाघाट, मोरीगांव, जोरहट, धेमाजी और विश्वनाथ जिलों में मकान और खेत जलमग्न हो गए हैं।
300 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि 16,240 हेक्टेयर की फसल क्षेत्र पानी से भरे हुए हैं जिससे खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। प्राधिकरण ने कहा कि जोरहट में नेमाटीघाट, सिबसागर में दिखो में ब्रह्मपुत्र का जल स्तर खतरे के निशान से उपर है, जबकि गोलाघाट में नुमालीगढ़ में धनसिरी खतरे के निशान से ऊपर है।
जिला अधिकारियों ने बताया कि जोरहाट और गोलाघाट जिलों में 21 राहत शिविर स्थापित किए हैं जहां 3,811 लोगों ने शरण ले रखी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal