“झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग जारी है। लातेहार जिले में एक CRPF जवान को गोली लगी, जिसे रांची रेफर किया गया। मतदान का प्रतिशत 13% तक पहुंचा। जानें विस्तृत अपडेट।”
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 13.04% मतदान दर्ज किया गया।
सिमडेगा में सबसे ज्यादा 15% और पूर्वी सिंहभूम में सबसे कम 11.25% मतदान हुआ। लातेहार जिले के छिपादोहर में मतदान से पहले तैनात CRPF जवान संतोष कुमार यादव को गोली लग गई। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
READ IT ALSO : वायनाड उपचुनाव: प्रियंका गांधी की पहली चुनावी परीक्षा, कांग्रेस को बड़ी उम्मीदें
चुनाव में राज्य के प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बाबूलाल सोरेन, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और रांची विधायक सीपी सिंह शामिल हैं। पिछले चुनाव (2019) में, UPA (INDIA ब्लॉक) ने 29 सीटें जीती थीं, जबकि NDA ने 14 सीटों पर कब्जा जमाया था। दूसरे चरण में 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ।
झारखंड, केरल चुनावी की ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स को पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें।
रिपोर्ट: मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal