Friday , April 26 2024

21 अगस्त 2018 का राशिफल: आज इन 6 राशियों के लिए है शुभ दिन

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप थकान, आलस्य का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ:

किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। योग ध्यान से मानसिकरूप से शांत रह सकते हैं। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, ध्यान रखें।

मिथुन:

आज के दिन आप मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क:

परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बितेगा। आवश्यक कार्य में खर्च हो सकता है। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह:

आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों पर ध्यान देंने से हर कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि का योग है। संतानो की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो के साथ भेट आनंददायी होगी।

कन्या:

आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आपको चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन ना हो, इस बात का ध्यान। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखें।

तुला:

आज के दिन भाग्य वृद्धि वाला है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

धनु:

आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजीकी कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनो के मिलने से मन आनंदित रहेगा। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर:

धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च हो सकता है। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। नौकरी-व्यवसाय में अवरोध खड़े हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उलझें।

कुंभ:

इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दुगुना होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा।

मीन:

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com