नई दिल्ली। लोकसभा ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की 8वीं बरसी के अवसर पर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद की बुरी ताकतों को परास्त करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि यह सभा 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले की 8वीं बरसी के अवसर पर उस हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इसमें काफी लोग घायल भी हुए थे।
उन्होंने कहा कि नवंबर 2009 में आज के ही दिन सभा ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया था। अध्यक्ष ने कहा कि आज हम पुन: प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने देश से और पूरे विश्व से आतंकवाद की बुरी ताकतों को परास्त करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal