लखनऊ। आगामी 29 जुलाई, को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित ‘‘यू0पी0 उद्घोष’’ कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगें। संवाद कार्यक्रम के अन्त में गांधी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता राजभवन मार्च करने के बाद राज्यपाल को प्रदेश की बदहाली के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम पाल पूर्व सांसद भगवती प्रसाद चैधरी प्रशान्त किशोर, अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष हरीश बाजपेयी, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक विनोद चैधरी, विधायक श्रीमती अराधना मिश्रा, सुश्री अनुसुइया शर्मा तथा मदन मोहन शुक्ला आदि उपस्थिति थें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal