मुंबई। मुंबई शहर के पूर्व उपनगरीय इलाके के मनखुर्द में एक मकान गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।
मनखुर्द के महाराष्ट्र नगर में एक मंजिला मकान के ढहने से यह हादसा हुआ। इस एरिया को साई बाबा राहीवाशी संघ कहते हैं।
बीएमसी के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 7 बजे हुई। इस घटना में 12 लोगों को बचाया गया। पुलिस के मुताबिक एक एलपी गैस सिलेंडर के एक जलते स्टोव के संपर्क में आने से विस्फोट हुआ थ्रा।
इसके चलते एक मंजिला घर समेत पड़ोस की दो ग्राउंड फ्लोर बिल्डिंग्स जमींदोज हो गईं। घायलों को सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। 7 घायलों को दूसरे सरकारी सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर बचाव राहतकार्य जारी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal