जयपुर। चूरू जिले के सरदार शहर थाना इलाके में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सरदार शहर थाना अधिकारी ओम प्रकाश गोदरा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3ः 30 बजे थाना क्षेत्र हरियासर के पास मेगा हाइवे पर एक टवेरा गाड़ी का टायर पंचर हो गया।
टायर पंचर होने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर अपने से आगे चल रही स्कॉर्पियों में घुस गई। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सरदार शहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया और शवों को मोर्चुरी में रखवाया। मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरूष शामिल है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal