Tuesday , April 22 2025

प्रशासन ने ढेंकानाल के मिशनरी शेल्टर होम को किया सील

 मिशनरी संस्था गुड न्यूज इंडिया द्वारा संचालित ढेंकानाल में स्थित शेल्टर होम को प्रशासन ने रविवार को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार बता दें कि इस शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों ने संस्था के मालिक तथा केयर टेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा के निर्देश के बाद भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधि दल रविवार को घटनास्थल जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेगी तथा इस संबंधी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी। 

गौरतलब है कि शनिवार को राज्य के महिला व बाल कल्याण मंत्री प्रफुल्ल सामल ने कहा था कि गुड न्यूज इंडिया संस्था द्वारा चलाये जा रहे शेल्टर होम गैर कानूनी हैं। वहीं उन्होने कहा कि इस संस्था को शेल्टर होम चलाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है। इस संस्था का पंजीकरण नहीं किया गया है। 

यहां बता दें कि सामल ने कहा था कि ढेंकानाल मामले में केयर टेकर सीमांचल नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शेल्टर होम में 62 बच्चे हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। यहां बता दें कि संस्था के राज्य के अन्य स्थानों पर भी शेल्टर होम हैं। उन्होने बताया कि इस शेल्टर होम के लिए संस्था ने अनुमति मांगी थी, लेकिन जिलाधिकारी ने इसे अनुमति नहीं दी थी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com