कुंभ के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। प्रयागराज कुंभ में सोमवार को दूसरा बड़ा स्नान पर्व है। इस स्नान पर्व का प्रभाव दो दिन रहेगा। स्नान, दान और जप-तप की पौष पूर्णिमा का व्रत-पूजन रविवार से शुरू हो चुका है, जबकि स्नान-दान सोमवार को करना पुण्यकारी है। इसी दिन से संगम में स्नान करने के साथ त्याग-तपस्या का प्रतीक कल्पवास भी शुरू हो गया है।
सिर पर गठरी मन में आस्था लिए सिर्फ गंगा स्नान ही इनका लक्ष्य है।
संगम स्नान को जाती महिलाएं।
पौष पूर्णिमा पर संगम मार्ग पर भीड़।
पौष पूर्णिमा स्नान के बाद संगम घाट पर कथा, पूजन करती महिलाएं।
संगम स्नान के बाद दान करता श्रद्धालु।
सुबह की ठिठुरन में गर्म कपड़ों से ढंके संगम स्नान को जाते श्रद्धालु।
उम्र पर आस्था भारी : परिजनों के साथ संगम की ओर जाती वृद्ध महिला।
संगम टावर से मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते प्रशानिक व पुलिस अधिकारी।

Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal