मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव में हुए विनीत हत्याकांत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के नाबालिग भतीजे ने ही अपने चाचा की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
YOU MAY ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी के आवास में गौ माता ने दिया ‘दीपज्योति’ को जन्म
रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव में खेत में युवक का शव का पड़ा मिला था। पास ही मृतक का मोबाइल और स्कूअी पड़ी हुई थी। तीन दिन के अंदर ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, मृतक विनीत के बड़े भाई की पत्नी के गांव के कई लोगों से अवैध संबंध थे। जिसे लेकर परिवार की काफी बदनामी हो रही थी। आए दिन मृतक अपनी भाभी को इसके लिए रोक-टोक करता रहता था। इस कारण नाराज होकर भतीजे ने ही अपने चाचा की हत्या करने की ठान ली। जब विनीत किसी काम से स्कूटी से भोला की झाल पर पहुंचा। उसके पीछे-पीछे भतीजा भी भोला की झाल पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों रोहटा की ओर चलने लगे। रसूलपुर मढ़ी गांव के बाहर जंगल में भतीजे ने अपने चाचा को तमंचे से गोली मार दी। आरोपित को गिरफ्तार करके हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद कर लिया गया है। शनिवार को उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal