नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स में 4% की वृद्धि की गई है, जिससे अब इस मार्ग पर यात्रा करना और महंगा हो जाएगा। नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगी।
इसके तहत, ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार चालकों को अब 270 रुपए की बजाय 295 रुपए का टोल देना होगा। इसी तरह, बसों का टोल 895 रुपए से बढ़कर 935 रुपए और ओवर साइज वाहनों का टोल 1760 रुपए से बढ़ाकर 1835 रुपए कर दिया गया है।
मार्च 2022 में टोल दरों में 12% की वृद्धि की गई थी, और अब एक बार फिर से टोल दरें बढ़ाई गई हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: 69,000 शिक्षक भर्ती मामला: SC में 27 सितंबर को सुनवाई
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal