Thursday , October 10 2024
आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर: आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या, पैसे का लेन-देन बना कारण

बुलंदशहर: जिले के खुर्जा जंक्शन स्थित विमला नगर में बीती रात हुए गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। सेना के जवान गौरव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गौरव छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में यह हत्या की गई।

घटना के बाद घायल अवस्था में गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से पहले जवान ने अपने बयान में क़ातिल का नाम पुलिस को बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

गौरव सिंह कोलकाता में तैनात थे और छुट्टी पर अपने घर खुर्जा आए हुए थे। इस वारदात के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस घटना से इलाके में भय और तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।

also read:रतन टाटा के निधन पर झारखंड और महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com