Thursday , October 10 2024
रतन टाटा

रतन टाटा के निधन पर झारखंड और महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

मुंबई: भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद झारखंड और महाराष्ट्र सरकारों ने उनके सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को अपने-अपने राज्यों में रतन टाटा के सम्मान में यह घोषणा की। टाटा समूह का कार्पोरेट ऑफिस मुंबई में है, जबकि झारखंड के जमशेदपुर सहित अन्य जगहों पर भी टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियां स्थित हैं, जो उनके व्यापारिक साम्राज्य का हिस्सा रही हैं।

रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर है, और उन्हें देश के कॉर्पोरेट जगत में उनके अद्वितीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल कीं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

also read:छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com