देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां, सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र 80 साल है, और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वे अस्पताल के वार्ड 111 में कमरे नंबर 15 में भर्ती हैं, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।
यह भी पढ़े : सरकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक को
सीएम योगी रविवार को अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचने की योजना बना रहे हैं। इस दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले भी सावित्री देवी की तबीयत कई बार खराब हो चुकी है, और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जैसे कि जून 2024 में एम्स ऋषिकेश में।
सावित्री देवी अपने गांव पंचूर में अपनी बेटी और सीएम योगी की बहन के साथ रहती हैं। मुख्यमंत्री का पैतृक गांव ऋषिकेश से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। इस समय उनका इलाज जॉलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal