हरदोई । पचदेवरा थाना क्षेत्र के मुर्तिजानगर गांव में पेड़ की डाल टूटने से नाराज लोगों ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया।घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा।
Read It Also :- केंद्र सरकार का VIP सुरक्षा में बड़ा बदलाव: NSG कमांडो की जगह CRPF
मुर्तिजानगर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र कुरेंद्र सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव में सीसी रोड रोड बनने के दौरान पेड की डाल टूट जाने से नाराज गांव निवासी जुगेंद्र सिंह,छोटे भइया सिंह पुत्र फकीरे सिंह ने लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से उसकी मां सीमा देवी को मारा पीटा तथा कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया। थानाध्यक्ष प्रेमसागर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया।तथा आरोपियों पर कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही है
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal