मऊ जिले की घोसी से सांसद राजीव राय के साथ जिला अस्पताल में डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने अभद्रता की। सांसद निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी डॉक्टर ने उन्हें रोका और बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें सांसद से विवाद के दौरान डॉक्टर ने कहा, “नेतागिरी बाहर करो।”
Read It Also :- नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित
घटना के दौरान, डॉक्टर मरीज को दोपहर 12.30 बजे छोड़कर भाग रहे थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सांसद राजीव राय ने अस्पताल में हुई इस घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है।
इस विवाद ने अस्पताल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर चर्चा का विषय बना है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal