Saturday , October 19 2024
ग्राम चौपालों में 4.21 लाख समस्याओं का निस्तारण: 1.05 लाख चौपालों का आयोजन

ग्राम चौपालों में 4.21 लाख समस्याओं का निस्तारण: 1.05 लाख चौपालों का आयोजन

लखनऊ, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार को ग्राम चौपाल (गांव की समस्या – गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत, ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण उनके गांव में ही किया जा रहा है।

REad IT Also :- पीजीआई में हुई रेल प्रतियोगिता, जानें क्यों ?

शुक्रवार को 1292 ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपालों में 3594 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इन चौपालों में 3331 ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और 5913 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें 75 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।

ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक 1.05 लाख से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें 73 लाख 93 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए और 4.21 लाख से अधिक समस्याओं का समाधान हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे, और इनकी प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम चौपालों से न केवल व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि सार्वजनिक समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है, जिससे गांवों में विभिन्न परियोजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव हो रहा है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com