“महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की, जिसमें 23 उम्मीदवार शामिल हैं। MVA गठबंधन में शिवसेना (उद्धव गुट), राकांपा (शरद गुट) और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने भी 5 सीटों की मांग की।“
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शनिवार को दूसरी सूची जारी की, जिसमें 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और अब तक कुल 71 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। MVA गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), और राकांपा (शरद गुट) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:पूर्व CM का चुनावी अभियान, दीवाली के बाद शुरू होंगे रोड शो और जनसभाएं
MVA गठबंधन ने 23 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वे 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि शेष 18 सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य पार्टियों को दी जाएंगी। सपा प्रमुख अबू आजमी ने MVA से 5 सीटों की मांग की है, और कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे 25 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
कांग्रेस की दूसरी सूची में प्रमुख उम्मीदवारों में राजेश मानवतकर (भुसावल), स्वाति वाकेकर (जलगांव), और अनिल मंगुलकर (यवतमाल) शामिल हैं। वहीं, राकांपा (शरद पवार गुट) ने भी पहली सूची में 45 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जिसमें जयंत पाटील और अनिल देखमुख जैसे दिग्गजों को टिकट मिला है।
सपा की मांग और MVA में असंतोष:
सपा के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी ने कहा कि सीटों का बंटवारा पहले ही होना चाहिए था। उन्होंने MVA से 5 सीटों की मांग की है, और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वे 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे।
MVA गठबंधन के उम्मीदवारों की लिस्ट आने से महाराष्ट्र चुनाव की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और जल्द ही सभी पार्टियों की पूरी सूची सामने आ सकती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal