उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर पेट्रोल पंप के पास बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 29 जवान घायल हो गए।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोनबरसा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 10 जवानों को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
हादसे का शिकार हुए जवान बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की E कंपनी के सदस्य थे, जो दिवाली और छठ पर्व की ड्यूटी के लिए रोहतास से सीवान जा रहे थे।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में बस का अनियंत्रित होना वजह माना जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हरसंभव मदद और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal