“वृंदावन में रात 2 बजे रामलला जैसी वेशभूषा में एक बच्चे का दर्शन हुआ। संत प्रेमानंद महाराज ने इसे देखकर हाथ जोड़े और प्रणाम किया। जानें कैसे यह घटना हुई और प्रेमानंद महाराज के आध्यात्मिक सफर की कहानी।“
मथुरा । वृंदावन में रामलला दर्शन का अद्भुत क्षण: 29 अक्टूबर की रात 2:15 बजे, वृंदावन के रमण रेती इलाके में संत प्रेमानंद महाराज आश्रम जा रहे थे। सड़कों के दोनों ओर भक्तों की भीड़ थी। तभी उन्होंने एक बच्चे को रामलला जैसी वेशभूषा में देखा, जो गुलाब की पत्तियों पर खड़ा था। प्रेमानंद महाराज ठहर गए, जूते उतारे, और हाथ जोड़कर उसे प्रणाम किया। इस दुर्लभ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
प्रेमानंद महाराज का आध्यात्मिक सफर: 1972 में कानपुर के अखरी गांव में जन्मे प्रेमानंद महाराज का असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। बचपन से ही उनका रुझान आध्यात्मिकता की ओर था। 13 वर्ष की आयु में उन्होंने घर छोड़ दिया और काशी पहुंचकर संन्यासी बने। कई सालों के तप और भक्ति के बाद, उन्हें वृंदावन की ओर खींचा गया, जहां उन्होंने अपने को राधा-कृष्ण की भक्ति में समर्पित कर दिया।
भक्तों में हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा: प्रेमानंद महाराज के भक्तों में मशहूर हस्तियां जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। वृंदावन में उनकी हर दिन की परिक्रमा में हजारों भक्त शामिल होते हैं ।
“विश्ववार्ता परिवार की तरफ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ”
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal