अमेठी में दीपावली के दौरान पटाखा जलाते समय दो युवक घायल हो गए। जय कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि प्रथम सिंह का इलाज कर घर भेजा गया।
अमेठी: दीपावली के दौरान पटाखा जलाते समय हुए हादसे में दो युवक घायल हो गए।
दीपावली के पर्व पर थाना संग्रामपुर क्षेत्र के बढईपुर मिश्रौली बड़गांव निवासी 24 वर्षीय जय कुमार का पटाखा जलाते समय पटाखा हाथ में ही फट गया, जिससे उसके हाथ के पंजे के चिथड़े हो गए। इसी दौरान भौसिंहपुर निवासी 14 वर्षीय किशोर प्रथम सिंह भी पटाखा जलाते वक्त जल गया।
दोनों घायलों को परिजन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले गए। वहां डॉ. आरिफ इकबाल की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद जय कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, प्रथम सिंह का उपचार कर उसे घर जाने दिया गया।
यह भी पढ़ें: कानपुर में दिवाली पर आग लगने से तीन की मौत
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal