“डॉ. एनबी सिंह को लखनऊ का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। जानें उनके अनुभव और स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए उनकी नई जिम्मेदारी।”
लखनऊ । राजधानी के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के पद पर डॉ. एनबी सिंह को तैनात किया गया है। यह आदेश शनिवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी किया गया। डॉ. एनबी सिंह इससे पहले बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे और उनका अनुभव स्वास्थ्य सेवा में विशेष महत्व रखता है।
डॉ. एनबी सिंह ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में भी कार्य किया है, जहां उनकी OPD में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। उनका चयन इस पद के लिए उनके अनुभव और विशेषज्ञता के कारण किया गया है।
डॉ. मनोज अग्रवाल, जो लंबे समय से लखनऊ के CMO रहे, 31 अक्टूबर को रिटायर हो गए। उनके रिटायरमेंट के बाद डॉ. एनबी सिंह के नाम पर जोर दिया जा रहा था, और इस प्रक्रिया में अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों का नाम भी चर्चा में था।
डॉ. एनबी सिंह की पहचान एक कुशल फिजिशियन के रूप में है, और उनके बलरामपुर अस्पताल में CMS बनने के बाद मरीजों में कुछ मायूसी भी देखने को मिली थी। अब उनकी नई जिम्मेदारी के साथ लखनऊ में चिकित्सा सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
“विश्ववार्ता परिवार की तरफ से आप सभी को “गोवेर्धन पूजा व भाई दूज” क हार्दिक शुभकामनाएँ”
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal