लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे का मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
उनकी मृत्यु से न केवल विधानसभा परिवार, बल्कि पूरे प्रशासनिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बृजभूषण दुबे लखनऊ में एक बड़े चैनल के साथ भी जुड़े हुए थे।
सूत्रों के अनुसार, बृजभूषण दुबे अपनी कार में यात्रा कर रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बृजभूषण दुबे की मृत्यू पर उनके सहयोगियों और मित्रों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यूपी विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। विधानसभा में उनके योगदान और कार्यक्षेत्र की सराहना की जा रही है।
उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है और उनके परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति देने की कामना की जा रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal