खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी कस्बे में शनिवार की रात्रि में ड्यूटी में तैनात एक पीआरडी जवान की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
प्रान्तीय रक्षक दल मे कार्यरत जवान रमाकांत तिवारी निवासी ग्राम करदह (तिवारी टोला) थाना खड्डा, अपने एक साथी के साथ छितौनी में ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि इसी दरम्यान एक कस्बे का रहने वाला व्यक्ति जो नशा किए हुए था पहुँचा, और हंगामा करने लगा इसे देखकर रमाकांत तिवारी ने डांटा तो वह उलझ गया, साथी जवान दौड़ते हुए बगल में पुलिस चौकी पर सूचना देने गया, तभी हमलावर ने लोहे के पाइप से रमाकांत तिवारी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला।
इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक के एक पुत्र हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमलावर छितौनी कस्बे का ही बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक रमाकांत तिवारी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष भी थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal