लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पिछले 8 सालों से फर्जी महिला दरोगा बनकर लोगों को गुमराह कर रही रजनी दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रजनी, जो वास्तव में एक केयर टेकर थी, पिछले कई सालों से पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा के रूप में ख़ुद को पेश कर रही थी।
देवरिया पुलिस ने रजनी दुबे को तब हिरासत में लिया जब वह अपने पति प्रभु नाथ दुबे और बच्चों के साथ बाइक पर बाजार गई थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, क्योंकि इतने लंबे समय तक पुलिस की वर्दी में वह बिना किसी संदेह के लोगों को अपने रुतबे से प्रभावित करती रही।
8 साल तक कैसे बची रही पुलिस की नज़रों से?
रजनी दुबे ने न सिर्फ लोगों को बल्कि प्रशासन को भी गुमराह किया। पुलिस की वर्दी पहनकर वह इलाके में अक्सर अपने आप को प्रभावशाली अधिकारी के रूप में दिखाती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि रजनी का रवैया और वर्दी में उसका दिखावा लोगों को गुमराह कर गया। कोई भी व्यक्ति उससे सवाल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
गिरफ्तारी के दौरान खुला भेद
देवरिया पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला फर्जी दरोगा बनकर इलाके में घूम रही है। जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि रजनी दुबे असली दरोगा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके पति और बच्चों के साथ बाजार जाते वक्त गिरफ्तार किया।
रजनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सतर्क
रजनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal