“श्रीलंका में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 13,314 मतदान केंद्रों पर 1.7 करोड़ से अधिक मतदाता संसद के 225 सदस्यों का चयन करेंगे। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके बहुमत हासिल करने के प्रयास में।”
श्रीलंका में आज संसदीय चुनाव: 1.7 करोड़ मतदाता करेंगे 225 सांसदों का चुनाव
श्रीलंका। श्रीलंका में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 13,314 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान जारी रहेगा। देश की 2.1 करोड़ की जनसंख्या में से 1.7 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं।
इस चुनाव में करीब 90,000 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो संसद की 225 सीटों पर कब्जा जमाने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वर्तमान राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और उनकी पार्टी बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।
श्रीलंका के लिए यह चुनाव एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है। देश में आर्थिक चुनौतियों, सामाजिक स्थिरता और राजनीतिक सुधारों की दिशा में यह चुनाव नई उम्मीदें और संभावनाएं लेकर आया है।
देश -विदेश की अन्य रोचक, राजनीतिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें विश्ववार्ता….
रिपोर्ट -मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal