उरई (जालौन): उरई नगर के कोंच बस स्टैंड के पास स्थित “सेनसेशन स्पा सेंटर” पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार, यह स्पा सेंटर अवैध तरीके से चलाया जा रहा था और वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। पुलिस को सूचना मिली कि स्पा सेंटर के अंदर अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिसके बाद छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान, स्पा सेंटर में 4 लड़कियां मिलीं, जो अपना नाम और पता सही से नहीं बता पा रही थीं। स्पा सेंटर के संचालक और अन्य लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी उमेश चंद पांडेय ने लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर भेजने का निर्देश दिया, ताकि उनकी सुरक्षा और जांच की जा सके।
पुलिस का कहना है कि यह स्पा सेंटर पूरी तरह से अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। अब पुलिस और प्रशासन इसकी जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, उरई शहर में और भी कई अवैध स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिन पर जल्द ही छापेमारी की जा सकती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal