“लखनऊ में तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ। विनय कुमार द्विवेदी एसीपी गोमतीनगर, सौम्या पांडे को कृष्णानगर और विकास कुमार जायसवाल को हजरतगंज की जिम्मेदारी दी गई।”
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। देर रात जारी आदेश के अनुसार, तीन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

हजरतगंज एसीपी अरविंद वर्मा का तबादला होने के बाद एसीपी गोमती नगर विकास जायसवाल को हजरतगंज का प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में, एसीपी कृष्णा नगर विनय कुमार द्विवेदी को गोमती नगर का जिम्मा दिया गया है। सौम्या पांडे को कृष्णा नगर का एसीपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए इंटीग्रेटेड रिस्पांस सुनिश्चित होगा: लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी
ट्रांसफर की यह प्रक्रिया पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर के आदेश के तहत इन तबादलों की सूची देर रात जारी की गई।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में फेंगल तूफान का कहर: लैंडफॉल के बाद तेज बारिश और 90 किमी/घंटा की हवाएं
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal