“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और वित्त मंत्री सहित कई विशिष्टजनों को महाकुम्भ 2025 का निमंत्रण दिया। जानें महाकुम्भ की तैयारियों की पूरी जानकारी।”
लखनऊ/नई दिल्ली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुम्भ का विशेष निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ का लोगो वाला प्रतीक चिह्न, पवित्र कलश, साहित्य और नववर्ष का टेबल कैलेंडर भी भेंट किया।
मुख्यमंत्री योगी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना को भी महाकुम्भ के लिए आमंत्रित किया। इसके पहले, शनिवार को उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से भी मुलाकात की।
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि महाकुम्भ भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह अवसर देश और दुनिया को भारतीय जीवन दर्शन और सनातन संस्कृति से परिचित कराने का एक माध्यम है।
सीएम योगी ने रविवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इन भेंटवार्ताओं की तस्वीरें साझा करते हुए सभी विशिष्टजनों का आभार व्यक्त किया।
महाकुम्भ 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और मुख्यमंत्री योगी स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकार विभिन्न राज्यों में जाकर आम और विशिष्टजनों को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए आमंत्रित कर रही है।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संवाददाता : मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal