“यूपी बीजेपी ने 750 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। 50% से ज्यादा नए चेहरे शामिल। OBC-दलित पर फोकस, RSS और स्थानीय नेताओं की सिफारिशों को तवज्जो।”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक बदलावों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद प्रदेश में 1819 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई। इनमें से 750 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।

मेरठ जिला कार्यकारिणी

कानपुर जिला कार्यकारिणी

सोनभद्र जिला कार्यकारिणी

ललितपुर जिला कार्यकारिणी

बलिया जिला कार्यकारिणी

बरेली जिला कार्यकारिणी

बलरामपुर जिला कार्यकारिणी

हमीरपुर जिला कार्यकारि
50% से ज्यादा नए चेहरे शामिल:
नई सूची में 50% से अधिक मंडल अध्यक्ष बदले गए हैं। भाजपा ने ओबीसी और दलित समुदायों पर खास फोकस करते हुए कई जिलों में समुदायों की संख्या के आधार पर नियुक्तियां की हैं।
RSS और स्थानीय नेताओं का योगदान:
भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इस प्रक्रिया में संघ (RSS) की सिफारिशों को प्राथमिकता दी। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक और सांसद की सहमति भी ली गई।
चुनावों की जिम्मेदारी:
भाजपा के मंडल अध्यक्ष संगठन की सबसे छोटी इकाई का नेतृत्व करते हैं। नए मंडल अध्यक्षों को 2027 विधानसभा चुनाव और 2026 पंचायत चुनाव में संगठन स्तर पर प्रचार और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठनात्मक फेरबदल जारी:
भाजपा जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष और 98 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। यह प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी होने की उम्मीद है।
पश्चिम और अवध क्षेत्र में हुई नियुक्तियां:
पश्चिम क्षेत्र में 19 में से 9 जिलों में मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। वहीं, अवध क्षेत्र में 7 जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा देर रात की गई।
मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया:
मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए पार्टी ने नामांकन प्रक्रिया आयोजित की थी। इसके बाद आपसी सहमति से नाम तय किए गए। हालांकि, कुछ जिलों में सहमति नहीं बनने के कारण सूची जारी होने में देरी हो रही है।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal