“यूपी में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। 38 जिलों में घना कोहरा, 24 घंटे में 4 मौतें, और 10 जनवरी से बारिश-ओले का अलर्ट जारी। जानिए मौसम का हाल।”
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर का प्रकोप चरम पर है। 38 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, और विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई है। पिछले 24 घंटे में ठंड से 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 72 घंटे में यह संख्या 29 तक पहुंच गई है।
कोहरे के कारण लखनऊ में 10 फ्लाइट्स लेट हो गईं। साथ ही कानपुर, वाराणसी, और लखनऊ आने वाली करीब 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 10 जनवरी से बारिश और ओले गिरने की संभावना है। यह सिलसिला 12 जनवरी तक जारी रह सकता है। विभाग ने 16 जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट और कई जिलों में ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिनों का अनुमान:
- 9 जनवरी: घना कोहरा रहेगा, विजिबिलिटी 100-200 मीटर। कोल्ड-वेव चलेगी।
- 10 जनवरी: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अनुमान। विजिबिलिटी 50-100 मीटर।
- 11 जनवरी: बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना। शीतलहर का असर रहेगा।
प्रमुख अपडेट्स:
- फर्रुखाबाद सबसे ठंडा जिला, न्यूनतम तापमान 6.8°C।
- लखनऊ: बर्फीली हवाएं चल रहीं, तापमान 7°C।
- वाराणसी: वंदे भारत ट्रेन 9 घंटे लेट।
- उन्नाव: विजिबिलिटी 100 मीटर, तापमान 9°C।

कोहरे में ड्राइविंग के टिप्स
- गाड़ी की स्पीड 40 किमी/घंटा से ज्यादा न रखें।
- हेडलाइट को लो बीम पर रखें।
- शीशों पर धुंध जमने से बचाने के लिए डिफॉगर ऑन करें।
- गाड़ी पर रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाएं।
- ओवरटेक करने की कोशिश न करें।
शीतलहर का स्वास्थ्य पर असर
KGMU लखनऊ के डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सोनकर के अनुसार, शीतलहर से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है:
हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं।
हार्ट अटैक और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ता है।
इम्यून और डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो सकता है।
सावधानियां:
सिर, गर्दन, और हाथ-पैर को ढंकें।
घर में रहें और गर्म चीजें खाएं।
डॉक्टर से समय पर संपर्क करें।
ताजा मौसम अपडेट्स और खबरों के लिए जुड़े रहें। विस्तृत और विश्लेषणात्मक रिपोर्ट्स के लिए विश्ववार्ता पढ़ें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal