राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल को महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में होगा और लाखों श्रद्धालु व पर्यटक इसमें भाग लेंगे।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में सहकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार, कृष्ण पाल से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर, अग्रवाल ने महाकुंभ 2025 के विशेष महत्व और इसके लिए चल रही तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की।उन्होंने बताया कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, और इस आयोजन में करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक हिस्सा लेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इसे और भी भव्य बनाएं।
महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में किया जाएगा, और योगी सरकार इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य तैयारियों में जुटी हुई है।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ।ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal