लखनऊ, 8 मई 2025:
राष्ट्रीय लोक अदालत लखनऊ 2025 के सफल आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस क्रम में आज दिनांक 8 मई 2025 को पुराने उच्च न्यायालय परिसर, कैसरबाग लखनऊ से राष्ट्रीय लोक अदालत लखनऊ 2025 के प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह अभियान, माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुरूप आगामी 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रचार वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोक अदालत की तिथि, उद्देश्य और लाभों की जानकारी आम जनता को देगा।
Read it also : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एकजुटता का इम्तिहान, बैठक में बड़ा संदेश
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश, सीबीआई सेन्ट्रल एवं नोडल अधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार द्विवेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ समेत समस्त न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल जनहित में न्याय प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
इस लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों को लंबित मामलों का त्वरित समाधान मिलने की संभावना है। यह पहल नागरिकों को न्याय के प्रति जागरूक करने और अनावश्यक विलंब से बचाने में सहायक होगी। प्रचार वाहन आम लोगों को न केवल सूचना देगा, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करेगा कि वे अपने मामलों के निपटारे हेतु लोक अदालत में भाग लें।
लखनऊ जनपद के विभिन्न स्थानों पर यह प्रचार वाहन ऑडियो-विजुअल संदेशों के माध्यम से जानकारी प्रसारित करेगा। इससे विशेष रूप से गरीब, कमजोर एवं अनपढ़ नागरिकों तक भी संदेश पहुंचेगा, जिनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है।