कुशीनगर के फाजिलनगर में NH-28 सर्विस लेन की बदहाल स्थिति से स्थानीय जनता परेशान है। मानसून की पहली आहट से पहले ही समऊर मोड़ से सेट तक की सड़क जलमग्न हो चुकी है। इस मार्ग पर करीब 100 कदम की दूरी तक पानी इस कदर फैला है कि पैदल चलना भी कठिन हो गया है। वहीं, सर्विस लेन की जर्जर हालत ने हादसों की आशंका और बढ़ा दी है।
NH-28 सर्विस लेन का यह हिस्सा न केवल आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि यहां रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। NHI द्वारा बनाए गए जल निकासी नाले के जाम होने से सड़क पर पानी जमा हो गया है। फिसलन और गड्ढों के कारण स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दुपहिया वाहन चालक सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
👉 Read it also : बंदर की शरारत से लगी फैक्ट्री में आग, मचा हड़कंप
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल विद्रोही ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जल निकासी और सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो जन आंदोलन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। विद्रोही ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी सीधे तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की होगी।
फाजिलनगर की यह सर्विस लेन एक अत्यंत व्यस्त मार्ग है। यहां मधुशाला, स्टेट बैंक और पुलिस चौकी जैसे अहम संस्थान स्थित हैं, जिससे लोगों की आवाजाही दिनभर बनी रहती है। ऐसे में जलजमाव और गड्ढों से युक्त मार्ग दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।
मानसून की पहली बारिश ने विभागीय तैयारियों की पोल खोल दी है। लोगों का कहना है कि समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला। यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। जनता अब इस बात की प्रतीक्षा में है कि क्या विभाग खुद चेतेंगे या फिर आंदोलन के दबाव में कोई कार्रवाई होगी।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link