जरवल रोड, बहराइच में बस डाला टक्कर बहराइच हादसे ने गुरुवार सुबह अफरा-तफरी मचा दी। सुबह करीब 9 बजे घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के पास एक प्राइवेट बस और अशोक लीलैंड डाले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद जरवल रोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरवल मुस्तफाबाद भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर पाई और उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
👉 Read it also : काशी की सड़कों पर रात में ‘मिनी बारों’ की चुपचाप रौनक, सिस्टम बेबस?
हादसे में घायल होने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- दिनेश कुमार पुत्र श्यामराज (थाना खरगूपुर, गोंडा)
- विराज तिवारी पुत्र उपेंद्र तिवारी (परसरामपुर, खरगूपुर, गोंडा)
- राजकुमार गोस्वामी पुत्र शोभाराम (पृथ्वीनाथ, खरगूपुर, गोंडा)
- ओंकार पुत्र नन्हू (सुश्रुवा, खरगूपुर, गोंडा)
- रंजना मिश्रा पत्नी उपेंद्र तिवारी (परसरामपुर, खरगूपुर, गोंडा)
- नंदावती पत्नी रामअक्षइवर (कन्यापुर, खरगूपुर, गोंडा)
- रामअक्षइवर पुत्र माधव राज (खरगूपुर, गोंडा)
- खुशबू पुत्री शिवकुमार (खरगूपुर, गोंडा)
- उमा देवी पत्नी ओंकार (सुश्रुवा, खरगूपुर, गोंडा)
चश्मदीदों के अनुसार दोनों वाहन आमने-सामने आ गए थे और तेज रफ्तार के चलते टक्कर बेहद भयानक रही। बस और डाले की भिड़ंत में वाहन के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों की मदद की। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर बताई है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित थानों और परिवहन विभाग को दे दी है। प्रथम दृष्टया बस या डाले में से किसी एक की तेज गति को हादसे का कारण माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link