कोलकाता। महाश्वेता देवी की हालत और बिगड गयी है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी बिगडती हालत को देखते हुए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है। इस टीम में 10 चिकित्सक शामिल हैं और वे हर घंटे की उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इस टीम के सदस्य समरजीत नस्कर ने बताया कि महाश्वेता देवी को अभी भी वेंटिलेशन पर रखा गया है। उनकी डायलिसिस चल रही है। सेलाइन के माध्यम से उनके शरीर में दवा पहुंचायी जा रही है। मानव शरीर के लिए जो स्वाभाविक तापमान चाहिए होता है वह तापमान उनके शरीर का नहीं है। उनका हर्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है जिसके कारण उन्हें सासं लेने में काफी परेशानी हो रही है, लेकिन ब्लड प्रेशर सामान्य बताया जा रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal