चंडीगढ़। पंजाब के चब्बेवाल में पुलिस ने सोमवार की रात में तीन युवकों पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से सम्बन्ध रखने के आरोप में गिरफ्तार करने के साथ ही सात लोगों के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि हरजाप सिंह भीलोवाल हाल निवासी अमरीका और अवतार सिंह चक्कोवाल शेखां हाल निवासी इटली खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के सरगर्म मैंबर हैं। वे पंजाब में नौजवानों को सिखों पर जुल्म की कहानी बता कर फिर आतंकवाद फैलाने के लिए विदेश से पैसा भेज कर हथियार लेने के लिए उत्साहित करते थे। पुलिस ने जसप्रीत सिंह जस्साए हरदीप सिंह दीपाए बलविन्द्र सिंह बिट्टूए बिक्रमजीत सिंह और कुलदीप सिंह दीप के घर पर छापा मारा तो जसप्रीत सिंहए हरदीप सिंहए कुलदीप सिंह को विस्फोटक पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया गयाए जबकि बलविन्द्र सिंह बिट्टू बिक्रमजीत सिंह फरार हो गए। पुलिस बलविन्द्र सिंह और बिक्रमजीत सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal